ट्रांसफार्मर जलने से बाधित हुई बिजली आपूर्ति, लोग परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर शहर में पिछले दो दिनों से रात के समय बिजली गुल रहने की समस्या बनी हुई है। रात 11 से 12 बजे के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग जागकर समय बिताने के लिए मजबूर हुए। बिजली कटने का मुख्य कारण कोनहारा फीडर में 33 केवी जंपर का जलना और कंचनपुर पीएसएस में ट्रांसफार्मर जलना बताया जा रहा है।

ट्रांसफार्मर जलने से बाधित हुई बिजली आपूर्ति, लोग परेशान

हाजीपुर । संवाद सूत्र हाजीपुर शहर में पिछले दो दिनों से रात के समय बिजली गुल रहने की समस्या लगातार बनी हुई है। उमसभरी गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली कटने से लोग काफी परेशान नजर आए। खासकर रात 11 से 12 बजे के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद कई इलाकों में सुबह तक बिजली नहीं लौटने से लोगों को पूरी रात जागकर समय बिताना पड़ा।

बिजली कटने का कारण

जानकारी के अनुसार, बिजली बाधित होने का मुख्य कारण कोनहारा फीडर में 33 केवी जंपर का जल जाना बताया जा रहा है। कौनहारा फीडर से हाजीपुर शहर के आधे से अधिक हिस्से में बिजली आपूर्ति होती है। इसके साथ ही आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी फीडर से बिजली पहुंचाई जाती है। जंपर जलने के कारण शहर के बड़े हिस्से में बिजली संकट गहरा गया। वहीं, कंचनपुर पीएसएस में ट्रांसफार्मर जलने की समस्या भी सामने आई है, जिसके कारण हाजीपुर सहित आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कौनहारा फीडर के अलावा बागमाली फीडर से बागमाली, नखास चौक और अंजनपीर क्षेत्र में बिजली सप्लाई की जाती है, जबकि कुछ इलाके लालगंज फीडर के अंतर्गत भी आते हैं। बावजूद इसके, शहर के अधिकांश हिस्सों की बिजली आपूर्ति मुख्य रूप से कौनहारा फीडर पर निर्भर रहने के कारण व्यापक असर देखने को मिला। बिजली संकट का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा। समय पर बिजली उपलब्ध नहीं रहने के कारण कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रही, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा। दिलीप कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हाजीपुर में बिजली संकट कब से शुरू हुआ?
हाजीपुर शहर में पिछले दो दिनों से रात के समय बिजली गुल रहने की समस्या लगातार बनी हुई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।