लोड बढ़ने के साथ जलने लगे हैं जम्फर, घंटों गुल रही बिजली

Apr 06, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

कामगारों ने जम्फर की मरम्मत कर डेढ़ घंटे के अंदर बिजली सप्लाई को बहाल किया शहर से गांव तक बिजली गुल, कोनहारा-33 केवी फीडर में जढुआ के समीप जम्फर जला लोग इंडक्शन और हीटर का उपयोग कर रहे हैं इसके कारण...

लोड बढ़ने के साथ जलने लगे हैं जम्फर, घंटों गुल रही बिजली

हाजीपुर । एक प्रतिनिधि गर्मी के बढ़ते ही बिजली की खपत बढ़ने लगी है। गर्मी से बचाव के लिए शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पंखा, कूलर, फ्रिज और एसी का लोग उपयोग शुरू कर दिए हैं। लोड बढ़ने के साथ पुराने जम्फर, सप्लाई ट्रांसफार्मरों पर फ्यूज जलने की समस्या बढ़ गई है। रविवार की सुबह करीब 10 बजे कोनहारा-33 केवी फीडर में जढुआ के समीप जम्फर जल गया, जिसके कारण शहर से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई। कोनहारा पावर सब स्टेशन से बिजली सप्लाई बाधित होने पर विद्युत अभियंता के साथ फॉल्ट खोजने निकले काफी मशक्कत के बाद जढुआ में जम्फर जला था।

कामगारों ने जम्फर की मरम्मत कर डेढ़ घंटे के अंदर बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया। बिजली सप्लाई बहाल होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी के दिनों में जम्फर का जलना एक गंभीर समस्या है। विद्युत कामगारों का कहना है कि जम्पर का जलने का मुख्य कारण ओवरलोडिंग, ढीले कनेक्शन बताया गया है। जानकारों का कहना है कि अब ग्रामीण इलाकों में भी शहरनुमा आवासीय परिसर है, जिसमें बिजली की खपत अधिक होती है। शहर हो या ग्रामीण इलाका 10 से 15 प्रतिशत तक बिजली की खपत में बढ़ोत्तरी हुई है। इन दिनों में गर्मी में एयरकंडीशनर, कूलर, पंखा के साथ घरेलू गैस की किल्लत से लोग इंडक्शन और हीटर का उपयोग कर रहे हैं इसके कारण भी बिजली की खपत में बढ़ोत्तरी हुई है। तेज पछुआ हवा के कारण फॉल्ट में हुआ इजाफा सुबह कोनहारा पावर सब स्टेशन से बिजली सप्लाई बाधित होने से एसडीओ रोड, अंदरकिला, नखास, सदर अस्पताल, गांधी चौक, कलेक्ट्रेट समेत शहर के एक बड़े इलाके में बिजली गुल हो गई। लोड बढ़ने से शहर के दिग्घी, लालपोखर, मनुआ, समेत सराय, भगवानपुर, पातेपुर, गोरौल, बिदुपुर, महुआ, चेहराकलां में भी बिजली की खपत बढ़ने के साथ ट्रांसफार्मरों पर फ्यूज वॉयर जलने से रूक-रूककर बिजली गुल होने का सिलसिला जारी है। कामगारों ने बताया कि तेज पछुआ हवा के कारण फॉल्ट लगने की समस्या में इजाफा हुआ है। हाजीपुर - -05- रविवार को जंफर जलने से लगे फाल्ट को ठीक करते कामगार।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।