सोन्धो में पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब किया बरामद
गोरौल के सोंधो मुबारकपुर गांव में पुलिस ने 88 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। एक धंधेबाज दिलीप महतो को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरा फरार है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब बेचने की योजना बना रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के सोंधो मुबारकपुर गांव से पुलिस ने मंगलवार की देर रात 88 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही मौके से एक धंधेबाज को भी पकड़ा है। इस मामले में थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार यादव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सोंधो मुबारक गांव में कुछ लोग विदेशी शराब रखें हुए हैं और बेचने की फिराक में लगे हैं। वहां पहुंचा तो पुलिस गाड़ी को देखकर दो व्यक्ति भागने लगा जिसमें से एक को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव के ही दिलीप महतो के रूप में की गई है।
वहीं फरार व्यक्ति की पहचान गांव के ही संजय कुमार के रूप में हुई है। जब उसके बथान कि तलाशी ली गई तो चार प्लास्टिक के बोरा में बंद 176 बोतल विदेशी शराब बरामद कि गई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फरार दूसरे धंधेबाज को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


