पुलिस ने विदेशी शराब बरामद की, धंधेबाज फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

वैशाली। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के मंसुरपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।

पुलिस ने विदेशी शराब बरामद की, धंधेबाज फरार

वैशाली। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के मंसुरपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार पासवान संध्या गश्ती के दौरान सशस्त्र बल के साथ क्षेत्र में वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि मंसुरपुर गांव निवासी बिजली भगत के घर की छत पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही उन्होंने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी और तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस को देखते ही घर के बरामदे में बैठा एक व्यक्ति भागने लगा,जिसकी पहचान स्थानीय चौकीदार द्वारा अमोद कुमार पिता-बिजली भगत के रूप में की गई। हालांकि अंधेरे और आसपास के बांसवारी का फायदा उठाकर वह फरार होने में सफल रहा। तलाशी के दौरान घर की छत पर बांस-पत्तों से ढककर रखे गए सात कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किए गए। बरामद शराब 7 कार्टन में 336 बोतल 60.480 लीटर शराब जब्त की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।