Hajipur News: महनार में शराब के खिलाफ छापेमारी, 31 लीटर विदेशी शराब बरामद
Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के खरजम्मा वार्ड नंबर-4 में पुलिस ने एक घर से 31.790 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि इस छापेमारी में ऑफिसर चॉइस व्हिस्की, किंगफिशर स्ट्रांग बीयर और रॉयल स्टैग व्हिस्की शामिल हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के खरजम्मा वार्ड नंबर-4 में पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर से 31.790 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस की छापेमारी में ऑफिसर चॉइस व्हिस्की,किंगफिशर स्ट्रांग बीयर और रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद हुई। महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस को शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खरजम्मा वार्ड नंबर-4 निवासी दीपक कुमार,पिता स्व.रामपुकार राय के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान ऑफिसर चॉइस व्हिस्की 8.640 लीटर, किंगफिशर स्ट्रांग बीयर 20 लीटर तथा रॉयल स्टैग व्हिस्की 3.150 लीटर बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 31.790 लीटर है।
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार और भंडारण के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। -कृत्यानंद सिंह


