
अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक एवं दो कारोबारी गिरफ्तार, गया जेल
जंदाहा थाना पुलिस ने मद्य निषेध इकाई पटना के सहयोग से एक ट्रक से 1,819 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पकड़े गए ट्रक चालक और एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य शराब कारोबारी अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहे हैं।
जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा थाना पुलिस ने मद्य निषेध इकाई पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र अंतर्गत अरनिया स्थित निर्माणाधीन जंदाहा बाईपास सड़क के पास से एक ट्रक पर लोड 148 कॉटन में बंद 1,819 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। वही ट्रक चालक एवं एक कारोबारी को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य शराब कारोबारी रात्रि के अंधेरा का लाभ लेकर भागने में सफल रहे। इस मामले में जंदाहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में पकड़े गए। ट्रक चालक मधुबनी जिला के राजनगर थाना के सीबीपट्टी निवासी सुरेंद्र झा के पुत्र राजन कुमार झा एवं सीतामढ़ी जिला के नगर थाना के रानी सती मंदिर पुरानी बाजार वार्ड संख्या 9 निवासी राजेश प्रसाद के पुत्र विवेक कुमार के अलावा भाग निकले।

चार अन्य शराब कारोबारी को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ जंदाहा बाजार में रात्रि गस्ती में थे। उसी दौरान रात्रि करीब एक बजे मद्य निषेध इकाई पटना के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अरनिया स्थित निर्माणाधीन जंदाहा बाईपास सड़क के पास कई व्यक्तियों द्वारा अंग्रेजी शराब लगी ट्रक को मंगवाकर अंग्रेजी शराब की खेप को उतरवाया जा रहा है। पुलिस जब छापेमारी को पहुंची तो पुलिस गाड़ी की रोशनी को देखकर ट्रक के पास उपस्थित सभी व्यक्ति भागने लगा। जिसके दौरान पुलिस बल के सहयोग से दो व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसका परिचय प्राप्त किया गया। पकड़ा गया व्यक्ति राजन कुमार झा द्वारा बताया गया कि शराब से लदे 6 चक्का ट्रक को वह चला कर लाया था। वही बताया गया कि वह सभी मिलकर शराब को उतरवा कर खाली करवाने का काम करता है। इसी दौरान पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा था। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी के दौरान बंगाल नंबर ट्रक पर लदे प्लास्टिक से कवरिंग किया हुआ बॉक्स एवं ट्रक के समीप उतारे गए उजाला रंग के प्लास्टिक से कवरिंग किया हुआ बॉक्स से रॉयल स्टैग ब्रांड, ब्लंडर प्राइस ब्रांड एवं सिग्नेचर ब्रांड का 148 कॉटन में बंद कल 1819 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों व्यक्ति द्वारा भाग निकले अन्य शराब कारोबारी की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं जो व्यक्ति शराब लेने वहां पहुंचा था उसे नहीं पहचानने की बात बताई गई। पुलिस द्वारा बरामद किए गए अंग्रेजी शराब में रॉयल स्टैग ब्रांड का 110 कॉटन में बंद 750 मिली लीटर का 1341 बोतल, ब्लेंडर प्राइड ब्रांड का 18 कॉटन में बंद 238 बोतल एवं सिग्नेचर ब्रांड का 20 कॉटन में बंद 750 मिलीलीटर का 240 बोतल सहित कुल 148 कॉटन में बंद 1819 बोतल अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस द्वारा बरामद अंग्रेजी शराब एवं ट्रक को जप्त किया गया है। वहीं गिरफ्तार किए गए दोनों कारोबारी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। जबकि इस मामले के भाग निकले शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


