राघोपुर पुलिस ने बंद पड़े चिमनी भट्ठा के पास से 50 किलो गांजा किया जब्त
राघोपुर थाने की पुलिस ने रामपुरश्यामचंद बंद पड़े भट्ठा के पास से 50 किलो गांजा जब्त किया। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने एक पर्स भी बरामद किया जिसमें आधार कार्ड और 2000 रुपये थे। मुकेश राय नाम के तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

राघोपुर। संवाद क्षेत्र राघोपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रामपुरश्यामचंद बंद पड़े भट्ठा के निकट से 50 किलो गांजा जप्त किया है। हालांकि पुलिस को आता हुआ देख गांजा तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। साथ ही पुलिस ने बरामद किया गया गांजा के पास से तस्कर का गिरा हुआ एक पर्स जिसमें आधार कार्ड, 2000 भी जप्त की है। आधार कार्ड में लिखा हुआ नाम पता के आधार पर एक तस्कर मीरमपुर निवासी मुकेश राय पिता पुरुषोत्तम राय को नामजद अभियुक्त एवं अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है।
राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि थाने के एसआई जयशंकर राय, पुलिस बल के साथ रात्रि में गश्ती करते हुए रामपुर श्यामचांद के तरफ जा रहा था। इस दौरान गुप्त सूचना मिली रामपुरश्यामचंद पंचायत बंद पड़े चिमनी भट्ठा के पास दो बोरा में गांजा लेकर तस्कर कहीं जा रहा है। सूचना के आधार पर जैसे ही बंद पड़े चिमनी के पास पहुंचा वैसे ही तस्कर गांजा छोड़कर पुलिस को देख अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। चिमनी भट्ठा के पास रखा बोरा को तलाशी के दौरान 50 किलो गांजा जब्त की। साथ ही एक पर्स भी बरामद की पर्स में रखा आधार कार्ड 2000 जप्त किया है। आधार कार्ड में लिखा नाम पता के आधार पर मुकेश राय पिता पुरुषोत्तम राय को नामजद अभियुक्त एवं अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। राघोपुर-04-राघोपुर पुलिस द्वारा रामपुर श्यामचंद पंचायत बंद पड़े चिमनी भट्ठा के पास बरामद की गई गांजा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



