
लग्जरी कार से विदेशी शराब बरामद, एक धंधेबाज गिरफ्तार
हाजीपुर में मद्यनिषेध एवं उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस ने एक लग्जरी कार से 269.280 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की।
हाजीपुर । नगर संवाददाता मद्यनिषेध एवं उत्पाद थाना हाजीपुर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह करीब 10 बजे हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर गांव के पास छापेमारी एक लग्जरी कार से 269.280 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज गंगाब्रिज सहदुल्लापुर गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी के 44 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार बताया गया है। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी उत्पाद अधीक्षक भूपेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि हाजीपुर महनार मार्ग होते हुए शराब तस्कर एक लग्जरी कार से विदेशी शराब तस्करी के लिए निकले हैं।

सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक भूपेंद्र कुमार के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम में हाजीपुर उत्पाद थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह, उत्पाद निरीक्षक अभिनव कुमार, एसआई विकास सिन्हा, पीएसआई अजीत कुमार एवं अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर गांव के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि एक सिलेरियो कर आ रहा है। जो पुलिस को कार को तेजी कर भागने का प्रयास कर रहा है। जिसे पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार के अंदर से उत्पाद पुलिस ने 269. 280 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने शराब एवं लग्जरी कर को जप्त कर थाने पर लाया। जहां उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




