कार में लदा 26 कार्टन विदेशी शराब बरामद,कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज
सहदेई बुजुर्ग थाना की पुलिस ने रामपुर कुम्हरकोल के उच्च विद्यालय के पास एक कार से 26 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। दिनेश सिंह के बेटे राजा सिंह उर्फ आशिक राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

सहदेई बुजुर्ग थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामपुर कुम्हरकोल स्थित उच्च विद्यालय के पीछे दिनेश सिंह के दरवाजा से एक कार में लदे 26 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। जिसको लेकर थानाध्यक्ष गौतम कुमार साह ने रामपुर कुम्हरकोल निवासी दिनेश सिंह के पुत्र राजा सिंह उर्फ आशिक राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि दिनेश सिंह के पुत्र राजा सिंह उर्फ आशिक राज विदेशी शराब की कारोबार करता है और कारोबार के लिए अपने टाटा टियागो सफेद रंग के कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखें हुए हैं। सूचना के आधार पर जब उक्त स्थान पर पहुंचा तो दिनेश सिंह मौजूद थे, कार के संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह कार उनका बेटा के नाम पर है और वही चलाता है।
कार को कवर कर ढका हुआ था। जब कवर हटाया गया और तलाशी ली गई तो कार के अंदर विदेशी शराब का कार्टन दिखाई दिया। तलाशी के दौरान विभिन्न कंपनियों के 26 कार्टन शराब बरामद हुआ। पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर थाना ले आई और कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। राजेश कुमार
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


