विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार भेजा गया जेल
महिसौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन गांवों में छापेमारी कर 152 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने दो शराब कारोबारी अरविंद चौधरी और नीतीश महतो को गिरफ्तार किया, जबकि एक कारोबारी रवि सिंह भागने में सफल रहा। सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जंदाहा,संवाद सूत्र। महीसौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांव स्थित घर से 152 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं पुलिस ने दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार की है। जबकि एक शराब कारोबारी भाग निकला। इस मामले में महिसौर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के पोरार निवासी अरविंद चौधरी,माधोपुर निवासी रवि सिंह एवं सैदपुर धनघटा निवासी नीतीश महतो को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारी अरविंद चौधरी एवं नीतीश महतो को पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
जहां से उसे न्याय हिरासत में मंडल कारा हाजीपुर भेज दिया गया। जबकि भाग निकले शराब कारोबारी रवि सिंह की गिरफ्तारी की कबायद जारी है। बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पोरार निवासी अरविंद चौधरी चोरी छुपे अंग्रेजी शराब का खरीद बिक्री करता है। पुलिस जब छापेमारी को पहुंची तो वह भागने का प्रयास किया जिसे पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके गौशाला से ऑफिसर चॉइस ब्रांड का 750 मिलीमीटर का 60 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। वहीं प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस जब माधोपुर निवासी रवि सिंह के घर छापेमारी को पहुंची तो शराब कारोबारी रवि सिंह भाग निकला। जबकि तलाशी के दौरान उसके मुर्गा फार्म से रॉयल चैलेंज ब्रांड का 180 मिलीलीटर का 87 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। इसी प्रकार प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस जब सैदपुर धनघटा निवासी नीतीश महतो के घर छापेमारी को पहुंची तो वह भागने का प्रयास किया जिसे पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके जलावन रखें फूस के घर से उजला रंग के झोला में रखा गया ग्रीन लेवल ब्रांड का 750 मिलीलीटर का पांच बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। बरामद कुल 152 बोतल अंग्रेजी शराब को जप्त करते हुए गिरफ्तार किए गए दो शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गया है। वहीं छापेमारी के दौरान भाग निकले शराब कारोबारी रवि सिंह की तलाश जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



