Hajipur News: एसपी ने अंचल पुलिस निरीक्षक के साथ की समीक्षा बैठक

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: हाजीपुर में एसपी शुभांक मिश्रा ने सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए, उन्होंने थानाध्यक्षों को समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने के लिए अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Hajipur News: एसपी ने अंचल पुलिस निरीक्षक के साथ की समीक्षा बैठक

Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी अंचलों में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिया। एसपी ने सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के थानाध्यक्षों के साथ नियमित रूप से लंबित कांडों की समीक्षा करें। अनुसंधान में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने गंभीर एवं संवेदनशील मामलों की व्यक्तिगत निगरानी करने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिले के सभी अंचल पुलिस निरीक्षक उपस्थित रहें। घनश्याम

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: एसपी ने अंचल पुलिस निरीक्षक के साथ की समीक्षा बैठक