18 लीटर शराब बरामद, एक पर प्राथमिकी दर्ज
सहदेई के थाना क्षेत्र में बुजुर्ग के घर से बियर और विदेशी शराब की छापेमारी, पुलिस ने बरामद किया। अनिल कुमार राय पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सहदेई बुजुर्ग। सं.सू . थाना क्षेत्र की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाजितपुर स्थित टेकन चौक के पास एक घर में छापेमारी कर बियर एवं विदेशी शराब बरामद की है। इसको लेकर सहदेई थाना की पुलिस ने बाजितपुर चकस्तुरी टेकन चौक निवासी विलट राय के पुत्र अनिल कुमार राय पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि सूचना मिली थी कि अनिल कुमार राय अपने घर में शराब रखे हुए है। दो मंजिला मकान में छापेमारी की गई, तो एक बक्सा में 27 पीस बियर और 50 एमएल के छह पीस विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से कारोबारी अनिल कुमार राय भागने में सफल रहा।
पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। राजेश
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


