दिव्यांग को थप्पड़ मारने के आरोप में पुलिसकर्मी निलंबित
बिदुपुर थाना डायल 112 में तैनात श्रवण कुमार तिवारी को दिव्यांग युवक को थप्पड़ मारने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवक को थप्पड़ मारना अमर्यादित व्यवहार था।

हाजीपुर। नगर संवाददाता बिदुपुर थाना डायल 112 में पदस्थापित श्रवण कुमार तिवारी को पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने सोमवार को एक दिव्यांग युवक को थप्पड़ मारने के आरोप में निलंबित कर दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
घटना का विवरण
बताया कि रविवार को बिदुपुर थानान्तर्गत डायल 112 में पदस्थापित पीटीसी - 983 श्रवण कुमार तिवारी द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच के क्रम में डायल 112 पर तैनात श्रवण कुमार तिवारी का व्यवहार अमर्यादित पाया गया। जिसे लेकर डायल 112 पर तैनात प्रमोद कुमार तिवारी को निलंबित किया गया।
पृष्ठभूमि
मालूम हो कि शनिवार को बिदुपुर बाजार में एक मोबाइल दुकान द और एक चप्पल दुकानदार के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी बीच मोबाइल दुकानदार ने डायल 112 की पुलिसकर्मी को फोन कर बुलाया। जिसके बाद डायल 112 के पुलिसकर्मी ने चप्पल दुकान में घुसकर दिव्यांग युवक मुकेश कुमार को थप्पड़ मारा था। जिसका वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक में सोमवार को डायल 112 पर तैनात प्रमोद कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया। - घनश्याम
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


