आभूषण चोरी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष ने की थी दो बार छापेमारी

Jan 06, 2026 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

आभूषण चोरी मामले में निलंबित लालगंज थानाध्यक्ष, एसआई सहित छह लोगों पर केस दर्ज संध्या गस्ती के सिपाही शत्रुघ्न राम से थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा था कि थैला मेरे पास ही रहेगा सिपाही से थानाध्यक्ष...

आभूषण चोरी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष ने की थी दो बार छापेमारी

लालगंज । संवाद सूत्र लालगंज थाना क्षेत्र के विलनपुर गांव में की गई छापेमारी के दौरान 30 दिसंबर को बरामद समानों में से सोना-चांदी (आभूषण) और नगदी चुरा लेने के आरोप में एसपी वैशाली ललित मोहन शर्मा के आदेश पर निलंबित थानाध्यक्ष संतोष कुमार, एसआई सुमन जी झा, अनुबंध चालक संतोष कुमार, अनुबंध चालक सोनू कुमार, नीजी चालक मिथलेश कुमार एवं चौकीदार कैलाश राम का बेटा कुंदन कुमार पर एक राय होकर सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए,आपराधिक कदाचार कर धन अर्जित करने, अमानत में खयानत करने बरामद सोना चांदी के जेवरात, नकद रुपया के गबन करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते 30 दिसंबर को निलंबित थानाध्यक्ष संतोष कुमार, अनुबंध चालक सोनू कुमार, अनुबंध चालक संतोष कुमार, प्राइवेट चालक मिथलेश कुमार और चौकीदार कैलाश राम का बेटा कुंदन कुमार के साथ विलनपुर के रामप्रीत सहनी के घर पर छापेमारी किया था। जिसमें काफी मात्रा में पीतल कासा का बर्तन, सोना चांदी के जेवरात, कारतुस, एयरगन, एलईडी टीवी एवं नकद रुपया बरामद किया गया था। समान बरामदगी के बाद संध्या गस्ती में निकले एसआई दिवाकर तांती को जल्द से जल्द विलनपुर पहुंचने का आदेश दिया गया। दिवाकर तांती दलबल के साथ विलनपुर पहुंचे जहां थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने रामप्रीत सहनी के घर से बरामद सामान एक बोरा में तांबे व पीतल काबर्तन, कारतुस, एयरगन, एलईडी टीवी तीन, दो तलवार को गस्ती गाड़ी में रखकर गिरफ़्तार रामप्रीत सहनी की पत्नी कौशल्या देवी को थाना पहुंचाने का निर्देश दिया गया। छापेमारी में शामिल अनुबंध चालक सोनू कुमार थानाध्यक्ष के आदेश पर ग़श्ती गाड़ी पर बैठ गया। संध्या गस्ती के सिपाही शत्रुघ्न राम ने थानाध्यक्ष संतोष कुमार के बरामद थैला को गस्ती गाड़ी में रखने के लिए मांगा गया तो थानाध्यक्ष ने कहा कि यह थैला मेरे पास ही रहेगा। आप सब बरामद सामान को लेकर थाना जाइए। हमलोग जरूरी काम से सराय जा रहे हैं। फिर 30 दिसंबर की ही रात करीब 12 बजे रात्रि गश्ती के पुलिस पदाधिकारी एसआई सत्येंद्र कुमार पांडे, अनुबंध चालक सोनू कुमार एक महिला और एक पुरुष सिपाही के साथ करताहा थाना बॉर्डर पर थे तो निवर्तमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने महाराणा प्रताप चौक पर आने को कहा गया। आदेशानुसार सत्येन्द्र कुमार पांडे अपने बल के साथ महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे तो वहां थानाध्यक्ष संतोष कुमार, एसआई सुमन जी झा, चौकीदार अमित कुमार, चौकीदार धर्मेंद्र कुमार और दो चौकीदार के साथ पहले से उपस्थित थे। उसके बाद थानाध्यक्ष एवं उनके साथ के सहयोगियों के द्वारा फिर रामप्रीत सहनी के घर पर छापेमारी किया गया, तो उसके घर से काफी मात्रा में साड़ी, थान का कपड़ा, लेडीज एवं जेन्स कपड़ा,कांसा एवम पीतल का बर्तन और एक ट्रंक बरामद किया और गश्ती गाड़ी से थाना लाया गया। घनास्थल पर न कोई जप्ती सूची नहीं बनाई गई और न ही कोई छापेमारी का ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग किया गया। जप्ती पर स्थानीय ग्रामीणों का हस्ताक्षर भी नहीं लिया गया। एसआई दिवाकर तांती पर दबाव बनाकर एसआई सुमन जी झा के निर्देशन में जप्ती सूची बनवाया गया। पूरे घटनाक्रम की सही जानकारी न एसडीपीओ लालगंज गोपाल मंडल, न पुलिस निरीक्षक और न ही पुलिस के किसी वरीय पदाधिकारी को दिया गया। इस कृत्य से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। फाइल फोटो :- सोमवार को डीआईजी के लालगंज थाना क्षेत्र के विलनपुर गांव में पहुंचने पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।