यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों पर 2.92 लाख जुर्माना

Apr 06, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

ओपी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया हत्या के प्रयास कांड में दो, वारंट में एक एवं उत्पाद अधिनियम के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया...

यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों पर 2.92 लाख जुर्माना

हाजीपुर । नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर शनिवार को वैशाली जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और ओपी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को यातायात नियम नहीं पालन करने वाले वाहन चालकों पर 02 लाख 92 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं पुलिस ने अन्य मामले में 07 लोगों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास कांड में दो, वारंट में एक एवं उत्पाद अधिनियम के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं पुलिस ने 04 कुर्की का निष्पादन किया। दूसरी ओर वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान के तहत पुलिस ने वाहन चालकों से 02 लाख 92 हजार रुपए जुर्माना वसूला। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधिकारी के द्वारा थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ किया तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। वहीं एसपी ने पुलिस बल की ओर से आम नागरिकों को सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार जिले के सभी थाना क्षेत्रों एवं ओपी क्षेत्र में थानाध्यक्षों से सघन वाहन जांच करने का निर्देश दिया है। हाजीपुर -01- रविवार को हाजीपुर के रामाशीष चौक पर वाहनों की जांच करते एसआई अविनाश वर्मा और अन्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।