Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsPolice Investigation into Shivam Murder Case in Marai Village
एसपी ने जंदाहा के मरई गांव में हत्या मामले का स्थल जांच करने पहुंचे

एसपी ने जंदाहा के मरई गांव में हत्या मामले का स्थल जांच करने पहुंचे

संक्षेप:

जंदाहा के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने महिसौर थाना क्षेत्र के मरई गांव में शिवम हत्याकांड की जांच की। 15 अगस्त को शिवम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में 10 लोगों को आरोपी...

Sun, 31 Aug 2025 04:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

जंदाहा,संवाद सूत्र। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने शनिवार को महिसौर थाना क्षेत्र के मरई गांव पहुंच शिवम हत्याकांड का स्थल जांच कर घटना की विस्तृत जांच किया। प्राप्त सूत्रों के अनुसार एसपी श्री शर्मा मरई गांव पहुंच शिवम हत्याकांड मामले में घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। वही उन्होंने स्थानीय लोगों से जहां घटना की जानकारी प्राप्त की वहीं एसपी द्वारा मृतक शिवम के स्वजनों से भी मिलकर घटना के मामले में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। घटनास्थल का जायजा लेने एवं आवश्यक जांच पड़ताल किए जाने के पश्चात एसपी द्वारा जहां इस मामले में विभिन्न प्रकार के आवश्यक निर्देश थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महुआ को दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं एसपी ने मृतक शिवम के स्वजनों को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को कठोर सजा दिलाए जाने का भरोसा दिया। मालूम हो कि बीते 15 अगस्त की रात करीब 8 बजे मरई निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र शिवम कुमार सिंह उम्र करीब 22 वर्ष की गोली मारकर तब हत्या कर दी गई थी। जब वह अपने गांव स्थित ब्रह्मस्थान के पास कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लगने वाले मेला की तैयारी देखने अपने चाचा के साथ वहां पहुंचे थे। इस मामले में मृतक शिवम के पिता संतोष कुमार सिंह द्वारा महिसौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जबकि इस घटना में स्थानीय चौकीदार को मुख्य साजिश का आरोपी बनाया गया है। बीते दिनों इस घटना में कार्रवाई की मांग को लेकर जंदाहा में आक्रोश मशाल मार्च भी किया गया था। पुलिस जहां मामले में गंभीरता के साथ गहन अनुसंधान में लगी है।