फरार चल रहे अपराधी के घर पर इश्तेहार चिपकाया
लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर न्यायालय के निर्देश पर फरार चल रहे छह आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया।

लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर न्यायालय के निर्देश पर फरार चल रहे छह आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि लालगंज थाना के विभिन्न मामले में पूर्व से फरार चल रहे छह आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। थाना क्षेत्र के बसंता जहानाबाद पंचायत के चंदेश्वर सहनी,अता उल्लाहपुर गांव के सूरज सहनी,पुरखौली पंचायत के समसपुरा गांव के रोहित कुमार, अनिता देवी, राहुल कुमार, भीम कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया हैं। लालगंज-02-शनिवार को आरोपित के घर पर इश्तेहार चिपकाते लालगंज थानाध्यक्ष।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



