बढ़ती चोरी और अपराध पर नियंत्रण को लेकर जिले में शुरू हुई ‘सुपर पेट्रोलिंग’

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर जिले को चार जोन में बांटकर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई हाजीपुर सदर, महुआ अनुमंडल, लालगंज पुलिस अनुमंडल और महनार पुलिस अनुमंडल को बनाया जोन जिले के इन सभी जोनों के...

बढ़ती चोरी और अपराध पर नियंत्रण को लेकर जिले में शुरू हुई ‘सुपर पेट्रोलिंग’

हाजीपुर। नगर संवाददाता वैशाली जिले में अपराध नियंत्रण एवं आम नागरिकों को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने कारगर प्रबंध किया है।

पुलिस प्रशासन की नई व्यवस्था

एसपी विक्रम सिहाग ने पूरे जिले को चार जोन में बांट कर अपराध नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की है। हाजीपुर सदर, महुआ अनुमंडीय पुलिस अनुमंडल, लालगंज पुलिस अनुमंडल और महनार पुलिस अनुमंडल स्तर को अलग-अलग जोन बनाया गया है। एसपी के निर्देशानुसार नवगठित सुपर जोन का नेतृत्व संबंधित पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ कर रहे हैं।

सुपर पेट्रोलिंग

एसपी पूरे जिले के इन सभी जोनों के सुपर पेट्रोलिंग सहित सुरक्षा व्यवस्था की स्वयं प्रतिदन मॉनिटरिंग करते हैं। दिन में तो पेट्रोलिंग कराई जाती है, संध्या गश्ती से लेकर पूरी रात सुपर पेट्रोलिंग कराई जाती है। इससे अपराध की घटनाओं में कमी आ रही है। रात्रि में आने-जाने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और आवासीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पुलिस सुरक्षा मिल रही है। बाजार में चोरी और छिनतई की घटनाओं में कमी आई है। पेट्रोलिंग और पुलिस गश्ती के दौरान गिरफ्तारियां भी की जा रही है।

लोगों की राय

पुलिस की इस नई व्यवस्था के तहत लगातार हर बाजार और ग्रामीण क्षेत्र में सुपर पेट्रोलिंग होने से अपराधियों में दहशत व्याप्त है। नगरीय क्षेत्र के लोग एवं ग्रामीणों को पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था से राहत मिल रही है। लोग इस नई व्यवस्था को अच्छी पुलिसिंग मान रहे हैं। एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि हर क्षेत्र में सुपर पेट्रोलिंग के लिए हर दिन अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। संबंधित पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक और वरीय अधिकारियों को पेट्रोलिंग कराने के लिए दिन भी निर्धारित कर दिए गए हैं। पेट्रोलिंग व्यवस्था को जनहित में और अधिक कारगर बनाने की दिशा में काम हो रहा है। - घनश्याम

अधिकांश पूछे जाने वाले प्रश्न

वैशाली जिले में पुलिस प्रशासन ने किस दिशा में प्रबंध किया है?
पुलिस प्रशासन ने अपराध नियंत्रण एवं आम नागरिकों को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में कारगर प्रबंध किया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।