Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsPolice Discover Body of Unknown Elderly Man in Hajipur Investigation Underway
पुलिस ने एक अज्ञात अधेड़ का किया  शव बरामद

पुलिस ने एक अज्ञात अधेड़ का किया शव बरामद

संक्षेप:

हाजीपुर,नगर संवाददाता। जीपुर थाने की पुलिस ने थाथन गांव चवर में जमे पानी से गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया है। आशंका लगाया जा रहा है कि अधेड़ को कहीं दूसरे जगह से मार...

Oct 09, 2025 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर,नगर संवाददाता। काजीपुर थाने की पुलिस ने थाथन गांव चवर में जमे पानी से गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया है। आशंका लगाया जा रहा है कि अधेड़ को कहीं दूसरे जगह से मार कर सुनसान जगह लाकर फेक दिया गया। सूचना मिलते ही काजीपुर थाने की पुलिस और एफएसएल की टीम की घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाकर पहचान के लिए मोर्चरी हाउस में रखा है। इस संबंध में काजीपुर प्रभारी थानाध्यक्ष अंकित आलोक ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे सूचना मिली के थाथन गांव के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही मौके दलबल के साथ मौके पर पहुंचा एवं घटना की जानकारी एफएसएल की टीम को दी। इसके बाद सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी हाउस में रखा गया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।