महनार में पुलिस को चुनौती देने वाले शराब कारोबारी पर कार्रवाई

Jan 17, 2026 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

शनिवार को पुलिस ने लहौरिचक दियारा क्षेत्र में दस हजार लीटर जावा और चार भट्ठियां नष्ट संजीत कुमार और अन्य ने देसी शराब की भट्ठियों पर खड़े होकर वीडियो बनाकर किया था वायरल

महनार में पुलिस को चुनौती देने वाले शराब कारोबारी पर कार्रवाई

महनार । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र में देसी शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस ने लहौरिचक दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर 10 हजार लीटर से अधिक जावा और चार देसी शराब भट्ठियों को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लहौरिचक दियारा में बड़े पैमाने पर देसी शराब का निर्माण चल रहा है। सूचना मिलते ही महनार थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दियारा में अभियान चलाया।

पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी भाग खड़े हुए। मौके पर बड़ी मात्रा में जावा और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने नष्ट कर दिया। बताया गया कि इस अभियान से पहले पुलिस ने लहौरिचक निवासी तेतर राय के पुत्र संजीत कुमार को 50 लीटर देसी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। संजीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संजीत कुमार और एक अन्य युवक ने देसी शराब की भट्ठियों पर खड़े होकर वीडियो बनाया था। वायरल वीडियो में दोनों युवक गाना बजाकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और छापेमारी की यह कार्रवाई की। संजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि वीडियो में दिख रहे एक आरोपी संजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि देसी शराब के अवैध कारोबार में शामिल सभी लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दियारा क्षेत्र में देसी शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जो भी व्यक्ति इस अवैध धंधे से जुड़ा है, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। महनार-03-शनिवार को महनार दियारा में कार्रवाई के दौरान देसी शराब की भट्ठियां तोड़ती पुलिस टीम।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;