स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार,गया जेल

Feb 28, 2026 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

राजापाकर में आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। बरांटी थाना और एलटीएफ ने दयालपुर गांव में छापेमारी कर 17 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार,गया जेल

राजापाकर,संवाद सूत्र। आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अवैध नशीले पदार्थों के सेवन, निर्माण, बिक्री व परिवहन के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बरांटी थाना और एलटीएफ की टीम ने गुरुवार की रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर बरांटी थाने की पुलिस और एलटीएफ की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात दयालपुर गांव में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक नशीले पदार्थ के तस्कर को 17 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ उसके घर रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक कुमार पिता स्व.बिनोद बैठा,ग्राम दयालपुर, वार्ड 16, थाना-बरांटी, जिला वैशाली के रूप में हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस सूत्रों के अनुसार,गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक कुमार से सघन पूछताछ की गई है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर इस काले धंधे से जुड़े अन्य सिंडिकेट सदस्यों और तस्करों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में बरांटी थाना में कांड संख्या-113/26 दर्ज की गई है। आरोपी को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। राजापाकर-03-बरामद स्मैक।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।