अपहरण समेत अन्य मामले में 22 अपराधी गिरफ्तार

अपहरण समेत अन्य मामले में 22 अपराधी गिरफ्तार

संक्षेप:

हाजीपुर में पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में अपहरण, चोरी, और आर्म्स मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 240 लीटर अवैध शराब बरामद की और 26 कुर्की...

Sep 05, 2025 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर,नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले में विभिन्न थाने एवं ओपी की पुलिस ने बीते बुधवार को अपहरण मामले में 01,चोरी मामले में 02, आर्म्स मामले में 02, वारंट मामले में 06 एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध छापेमारी कर 240 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने 26 कुर्की वारंट को निष्पादन किया। विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर 02 लाख 16 हजार रूपए जुर्माना वसूला गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गिरफ्तार अपराधी के पास एक पिकअप, एक साइकिल, सात गाय, एवं चार गाय का बच्चा बरामद किया गया है।