राघोपुर में शांतिपूर्ण होली मनाने को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
राघोपुर। संवाद सूत्र होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर राघोपुर थाना,रुस्तमपुर थाना एवं जुड़ावनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च...

राघोपुर। संवाद सूत्र होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर राघोपुर थाना,रुस्तमपुर थाना एवं जुड़ावनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहे पर लोगों से अपील की होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए। पुलिस ने लोगों से कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। और होली के दौरान अफवाह फैलाने वाले एवं गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। होली के पर्व के मौके पर सड़क एवं चौक चौराहे पर हंगामा करने वालों की विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि होली में किसी प्रकार की अश्लील गाना बजाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भाईचारा का त्योहार होली पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी तरह की अफवाह एवं हुड़दंग की सूचना डायट 112 एवं स्थानीय थाने की पुलिस को दे। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि होली के दौरान अफवाहों से दूर रहे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस दौरान राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने थाने के एसआई राजू कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार एवं पुलिस बल के साथ फतेहपुर बाजार, रामपुर कन्हैया चौक, मिरमपुर चौक, सैदाबाद, मलिकपुर, मोहनपुर रेफरल अस्पताल, चांदपुरा में जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा पुलिस बल के साथ जुड़ावनपुर करारी, जुड़ावनपुर बरारी, शिवनगर, वीरपुर, राघोपुर पश्चिमी, राघोपुर पूर्वी, पहाड़पुर पूर्वी, पहाड़पुर पश्चिम में रुस्तमपुर अवर थानाध्यक्ष गुंजन कुमार पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ रुस्तमपुर, बहरामपुर,जफराबाद ,सुकुमारपुर आदि पंचायत में फ्लैग मार्च निकाला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



