होली को लेकर राजापाकर में पुलिस ने‌ फ्लैग मार्च निकाला

Mar 02, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

राजापाकार,संवाद सूत्र। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को राजापाकार पुलिस ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को भयमुक्त होकर होली का...

होली को लेकर राजापाकर में पुलिस ने‌ फ्लैग मार्च निकाला

राजापाकार,संवाद सूत्र। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को राजापाकार पुलिस ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को भयमुक्त होकर होली का त्योहार मनाने को आश्वस्त किया। थाना प्रभारी गौड़ी शंकर बैठा के नेतृत्व में निकाले‌‌ गए इस मार्च के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वाले व हुड़दंग मचाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर भुवनेश्वर चौक, शनिचर हाट चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, हाई स्कूल चौक सहित पूरे बाजार और सुदूर ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस बल के जवानों ने गांव और कस्बों की गलियों में भ्रमण कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निकाले इस फ्लैग मार्च में पुलिस के कई वरीय पदाधिकारी और जवान शामिल थे। जिसमें मुख्य रूप से अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल, एएसआई संजीवन पासवान व भारी संख्या में पुलिस बल और सशस्त्र जवान शामिल हुए। थाना प्रभारी गौड़ी शंकर बैठा ने कहा कि होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष गश्त रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि शराब पीने-पिलाने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजापाकर-02-रविवार को होली को लेकर फ्लैग मार्च निकालती राजापाकर पुलिस।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।