एसपी ने सुनी 35 फरियादियों की समस्या,दिए कई निर्देश
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हाजीपुरपुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। 35 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका एसपी ने गंभीरता से समाधान करने का आश्वासन दिया। संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों से आए 35 शिकायतकर्ताओं ने एसपी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। जिसके बाद एसपी ने फरियादियों की बात गंभीरता से सुनी और उनकी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित थाना प्रभारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। घनश्याम कुमार
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


