
अपराध की योजना बना रहे अपराधियों ने की पुलिस पर फायरिंग
पातेपुर,संवाद सूत्र। अपराध की योजना बना रहे अपराधियों ने की पुलिस पर फायरिंगअपराध की योजना बना रहे अपराधियों ने की पुलिस पर फायरिंगअपराध की योजना बना रहे अपराधियों ने की पुलिस पर फायरिंगअपराध की...
पातेपुर,संवाद सूत्र। पातेपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के एक आम बगीचा में अपराध की योजना बना रहे अपराधियों ने छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौक से अपराधी फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के थाना के मात्र 200 मीटर की दूरी पर शनिवार को अपराध की योजना बना रहे अपराधी ने थानाध्यक्ष पर फायरिंग कर दिया। घटना तब हुई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राम बाग में चार पांच की संख्या में अपराधी बड़े घटना की योजना बना रहे हैं।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने अपराधी से पूछताछ करना चाहा। तब तक अपराधी पुलिस के भय से फायरिंग करते हुए फरार हो गया। कुछ दूरी होने के कारण थानाध्यक्ष राकेश कुमार बाल बाल बच गए। पुलिस के भय से अपराधी पिस्टल जिंदा कारतूस छोड़कर गाछी का फायदा उठाकर भाग गए। मौके से एक पिस्टल के साथ चार जिंदा कारतूस एक खोखा बरामद किया गया। देर शाम पहुंचे महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


