रील बनाकर वायरल करने के विवाद में मारी थी गोली, एक गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला नया टोला निवासी प्रिंस को बुधवार को न्यायिक हिरासत जेल भेजा सोमवार को हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के जढ़ुआ ओपी क्षेत्र के गर्दनिया चौक के पास दिया था...

हाजीपुर। नगर संवाददाता हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के जढ़ुआ ओपी क्षेत्र के गर्दनिया चौक के पास रील बनाने और वायरल करने वाले युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त की गिरफ्तार के बाद हाजीपुर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि रील बनाने और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने को लेकर हुए विवाद के बाद सबक सिखाने के लिए बाइक सवार अपराधियों ने आर्यन कुमार के दोनों पैर में गोली मारी थी।
आर्यन का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला नया टोला निवासी महेश राय का पुत्र प्रिंस कुमार बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस को बुधवार को न्यायिक हिरासत जेल भेजा। एसडीपीओ ने बताया कि जढ़ुआ ओपी क्षेत्र के गर्दनिया चौक के समीप सोमवार को रील बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के विवाद शुरू हुआ था। इस विवाद को सुलझाने के लिए स्थानीय स्तर पर एक जगह मीटिंग भी हुई थी। मीटिंग में मामला नहीं सुलझा इसके बाद बाइक सवार अपराधियों ने आर्यन कुमार को पैर में गोली मारी और फरार हो गए। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 342 /26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर डीएसपी ने एक टीम का गठन किया। टीम में नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार, एसआई सत्येंद्र कुमार एवं अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान के दौरान मीटिंग स्थल (टाइल्स दुकान) में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल प्रिंस कुमार को पहचाना और 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस कुमार ने पुलिस को बताया कि मेरे दोस्त राहुल कुमार के परिवार के एक सदस्य का रील बनाकर सोशल मीडिया पर आर्यन कुमार ने डाला था। इसी को लेकर आर्यन कुमार और राहुल कुमार एवं अन्य साथियों के बीच विवाद हुआ था। घटना के एक घंटा पहले विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच बैठक भी हुई, जिसमें मामले का निपटारा नहीं हुआ। जिसके बाद आर्यन कुमार में दोनों पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली आदर्श कुमार ने ही मारी थी। घटना में शामिल राहुल कुमार, आदर्श कुमार एवं अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए नगर थाने की पुलिस छापेमारी कर रही है। हाजीपुर - 05 - बुधवार को डीएसपी सुबोध कुमार अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए। इस दौरान गोली मारने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त के साथ नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार और अन्य लोग।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


