
देसी शराब बरामद के साथ बाइक जप्त, धंधेबाज गया जेल
राजापाकर,संवाद सूत्र। बरांटी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में शनिवार को 10 बजे पूर्वाह्न गस्ती के दौरान पीटीसी उपेंद्र कुमार सिंह द्वारा 100 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक बाइक पर सवार व्यक्ति को...
राजापाकर,संवाद सूत्र। बरांटी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में शनिवार को 10 बजे पूर्वाह्न गस्ती के दौरान पीटीसी उपेंद्र कुमार सिंह द्वारा 100 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक बाइक पर सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरांटी थाने में पदस्थापित पीटीसी उपेंद्र कुमार सिंह गस्ती के दौरान राजापाकर से बिदुपुर स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक बाइक बहुत ही तेजी से आता दिखाई दिया। जिसे साथ के सुरक्षा बलों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। उक्त बाइक सवार बहुत तेजी से भागने का प्रयास किया। परंतु बाइक सवार अनबैलेंस होकर गिर गया।

उसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा उसे पकड़ लिया गया। बाइक पर दो जूट के बोरे में बंधा हुआ था। जिसकी तलाशी लेने पर एक बोरे में 10-10 लीटर का पांच पॉलिथीन,दूसरे बोर में भी 10-10 लीटर का पांच पॉलिथीन पाया गया। इस प्रकार कुल 100 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई। साथ में हीरो स्प्लेंडर बाइक भी जप्त की गई। सभी को थाने पर लाया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस हिरासत में हाजीपुर भेजा गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम राजकुमार उम्र 25 वर्ष पिता गिरजा राय घर दाउदनगर थाना बिदुपुर बताया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




