स्कूटी पर लोड विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

जंदाहा। संवाद सूत्र महिसौर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मरुई हाई स्कूल के पास से एक स्कूटी पर लोड एक कार्टन में बंद 24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया।

स्कूटी पर लोड विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

जंदाहा। संवाद सूत्र महिसौर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मरुई हाई स्कूल के पास से एक स्कूटी पर लोड एक कार्टन में बंद 24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी की जानकारी

गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान पातेपुर थाना के बरडीहा तुर्की निवासी स्व.फेकू साहनी के पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। इस मामले में महिसौर थाना के अवर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में सूरज कुमार को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस द्वारा बरामद अंग्रेजी शराब एवं इलेक्ट्रिक स्कूटी को जप्त किया गया है। वही गिरफ्तार कारोबारी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा हाजीपुर भेज दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

बताया गया है कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मरूई हाई स्कूल के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटी लगी हुई है जिससे शराब की खरीद बिक्री की जाती है। पुलिस जब छापेमारी को पहुंची तो एक व्यक्ति स्कूटी छोड़कर भागने लगा जिसे पकड़ा गया। जिसकी पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई। स्कूटी के सीट पर प्लास्टिक के बोरा में बंधा एक कार्टन से पुलिस द्वारा ली गई तलाशी के दौरान रॉयल चैलेंज ब्रांड का 375 मिलीलीटर का 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। - प्रभात ठाकुर

सामान्य प्रश्न

महिसौर थाने की पुलिस ने किसके साथ शराब की 24 बोतलें बरामद की?
महिसौर थाने की पुलिस ने सूरज कुमार के साथ शराब की 24 बोतलें बरामद की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।