महनार में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री में दो युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Mar 02, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

पुलिस ने दोनों पास से दो पिस्टल,17 जिंदा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया पुलिस ने दोनों पास से दो पिस्टल,17 जिंदा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित सीमावर्ती इलाकों में अवैध...

महनार में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री में दो युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने दोनों पास से दो पिस्टल,17 जिंदा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित सीमावर्ती इलाकों में अवैध हथियार के कारोबार से जुड़े थे महनार,संवाद सूत्र। पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-बिक्री में संलिप्त गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी अलग-अलग छापेमारी के दौरान हुई। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल,17 जिंदा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। महनार अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर जुनैद वार्ड संख्या एक निवासी रवि कुमार (25 वर्ष),पिता सुरेश भगत,सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री में संलिप्त है।

सूचना के सत्यापन के बाद उसके घर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान एक पिस्टल,सात जिंदा कारतूस (7.65 केएफ अंकित) लोडेड अवस्था में तथा दो वीवो कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। मौके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में महनार थाना कांड संख्या-83/26,शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार रवि कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर वार्ड संख्या सात निवासी सहबाज खान (23 वर्ष), पिता स्व.असफाक खान के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक पिस्टल,पांच गोली से भरी मैगजीन तथा एक अन्य मैगजीन में पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। सहबाज खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में देसरी थाना कांड संख्या-80/26,शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित सीमावर्ती इलाकों में अवैध हथियार के कारोबार से जुड़े थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। कार्रवाई में महनार थाना एवं देसरी थाना की पुलिस टीम, जिला आसूचना इकाई वैशाली तथा विशेष कार्य बल की टीम शामिल रही। महनार-03-रविवार को महनार में गिरफ्तार आरोपितों के साथ जानकारी देते एसडीपीओ व अन्य पुलिस अधिकारी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।