कटिहार से हीरोइन लेकर निकले दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Jan 06, 2026 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

सोमवार की देर शाम छापेमारी कर 165.67 ग्राम हेरोईन, दो मोबाईल एवं 664 रुपया नगद बरामद औद्योगिक थाना काड संख्या-06/25 दर्ज कर दोनो तस्कर को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया

कटिहार से हीरोइन लेकर निकले दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

हाजीपुर, नगर संवाददाता औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने नारकोटिक्स सेल के राज्य स्वापक एवं नियंत्रण ब्यूरो पटना की सूचना पर हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग स्थित साईं पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर शाम छापेमारी कर 165.67 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल एवं 664 रुपया नगद के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर बिदुपुर थाने क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन गांव निवासी चंद्रदीप सिंह के पुत्र मुनचुन कुमार एवं महनार थाना क्षेत्र के इसकपुर गांव निवासी सुबोध साह के पुत्र किशन कुमार बताया गया है। इस संदर्भ में औद्योगिक थाना काड संख्या-06/25 दर्ज कर दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

यह जानकारी सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु लगातार सघन वाहन जॉच एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की देर शाम विशेष कार्य बल के नारकोटिक्स सेल के राज्य स्वापक एवं नियंत्रण ब्यूरो पटना द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो तस्कर हेरोइन जैसा मादक पदार्थ लेकर हाजीपुर के रास्ते बिदुपुर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ललीत मोहन शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में औद्योगिक थानाध्यक्ष अरविंद पासवान, एसआई विनय कुमार कुशवाहा एवं दण्डाधिकारी को शामिल किया गया। टीम ने सूचना के आधार पर हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग एन.एच. -19 स्थित मारूती शोरूम स्थित साईं पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर 165.67 ग्राम हेरोइन, दो मोबाईल एवं 664 रुपया नगद के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर थाने पर लाया जहां प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान औद्योगिक थानाध्यक्ष अरविंद पासवान, एसआई नेहा कुमारी, एसआई विनय कुमार कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल थे। कटिहार से हीरोइन लेकर हाजीपुर के लिए निकला पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों तस्कर ने बताया कि हम लोग महनार से पैसेंजर ट्रेन पदकर कटिहार गए थे। कटिहार निवासी टुनटुन शाह एवं अल्ताफ हुसैन से हीरोइन लेकर बस पकड़ कर हाजीपुर के लिया निकला था। पुलिस ने हीरोइन तस्करी के मामले में चार तस्कर के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने दो तस्कर को मंगलवार को जेल भेज दिया। वही इस मामले में कटिहार निवासी टुनटुन शाह एवं अल्ताफ हुसैन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हाजीपुर-03-मंगलवार को सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी देते हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।