Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsPolice Arrest Two Criminals with Illegal Firearm and Ammunition in Kartaha
 लालगंज में कट्टा और करातूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

लालगंज में कट्टा और करातूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

संक्षेप:

लालगंज,संवाद सूत्र।गश्ती के दौरान देसी पिस्तौल, जिंदा करातूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तारगश्ती के दौरान देसी पिस्तौल, जिंदा करातूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तारगश्ती के दौरान देसी पिस्तौल, जिंदा करातूस के साथ...

Nov 26, 2025 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

लालगंज,संवाद सूत्र। करतांहा थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश से पुलिस पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में लालगंज एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दिए। एसडीपीओ सदर-टू गोपाल मंडल ने बताया कि करताहां थाना की पुलिस टीम रविवार की रात नियमित गश्ती कर रही थी। पुलिस गुरमिया चिमनी के समीप पहुंची,तो एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिया। जैसे नजदीक आया तो पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया और दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों युवक करताहां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक बदमाश गुर्मिया गांव के रणधीर सिंह का लड़का 20 वर्षीय कन्हैया कुमार,वहीं दूसरा बदमाश स्व.राधेश्वर राय 19 वर्षीय राहुल कुमार हैं। वहीं दोनों युवकों की तलाशी लेने पर कन्हैया कुमार की कमर से मैगजीन युक्त एक अवैध देशी पिस्तौल और 09 एमएम के दो ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने घटना में प्रयुक्त राहुल कुमार की मोटरसाइकिल और दोनों युवकों के पास से एक-एक मोबाइल फ़ोन भी जब्त किया गया। एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों से गहन पूछताछ की गई है। इसके बाद,उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे किस आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे और उन्हें यह अवैध हथियार कहां से मिला। मामले की जांच जारी है। लालगंज-02-मंगलवार को करताहां थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते एसडीपीओ सदर-टू गोपाल मंडल व अन्य पुलिस पदाधिकारी।