Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsPolice Arrest Two Criminals with Firearm and Ammunition in Cheharakalan
पिस्टल व गोली संग दो युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल

पिस्टल व गोली संग दो युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल

संक्षेप:

चेहराकलां,संवाद सूत्र। कटहरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेहराकलां गांव स्थित पोखर के पश्चिमी छोर भिंडा पर से दो बदमाशों को एक पिस्टल एवं चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ...

Dec 08, 2025 09:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

चेहराकलां,संवाद सूत्र। कटहरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेहराकलां गांव स्थित पोखर के पश्चिमी छोर भिंडा पर से दो बदमाशों को एक पिस्टल एवं चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान बदमाशों के पास से एक-एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी स्थानीय चेहराकलां गांव निवासी अरविंद भगत के पुत्र गौतम कुमार उर्फ अंकित कुमार एवं दुसरा युवक पड़ोसी गांव दुल्लहपुर निवासी योगेन्द्र राय के पुत्र विवेक कुमार बताया गया है। मामले में थानाध्यक्ष संजीव कुमार दूबे ने बताया कि उक्त दोनों बदमाशों को पुलिस के द्वारा पूर्व से विभिन्न कांडों को लेकर तलाश की जा रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं उक्त दोनों को एक साथ चेहराकलां पोखर के पास देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने दल-बल के साथ अन्य पदाधिकारी में शामिल एसआई महेश कुमार,नेहा सिन्हा एवं एएसआई पिंटू कुमार गंतव्य स्थल पर पहुंचे। जहां उक्त दोनों बदमाश भागने की कोशिश किया। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर दबोच लिया गया। दोनों बदमाशों की तलाशी ली गई तो एक पिस्टल एवं चार जिंदा कारतूस के आलावे दो मोबाइल बरामद किया गया है। जो बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। बताया जाता है कि गिरफ्तार बदमाश गौतम कुमार उर्फ अंकित कुमार के खिलाफ कटहरा थाना में कांड संख्या क्रमश: 279/19 आर्म्स एक्ट, 126/22 चोरी, 144/22 आर्म्स एक्ट, 275/25 छेड़खानी एवं 557/25 आर्म्स एक्ट पूर्व से अंकित है। जबकि विवेक कुमार के खिलाफ कटहरा थाना कांड संख्या 712/25 आर्म्स एक्ट में संलिप्त होने की बात कही गई है। चेहराकलां-01-चेहराकलां में बदमाशों से बरामद पिस्टल एवं गोली।