Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsSevere Fog Causes Major Train Delays in Hajipur Northern India
ठंड के आगाज के साथ ही शुरू हो गई ट्रेनों की लेट-लतीफी

ठंड के आगाज के साथ ही शुरू हो गई ट्रेनों की लेट-लतीफी

संक्षेप:

12566 बिहार संपर्क क्रांति अपने निर्धारित समय से 8:30 घंटा विलंब से हाजीपुर पहुंची 05290 पुणे स्पेशल ट्रेन अपनी निर्धारित समय से 9 घंटा 57 मिनट लेट से चल रही

Dec 04, 2025 09:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर। नगर संवाददाता ठंड के साथ ही कोहरे ने उत्तर भारत में असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे के कारण गुरुवार को आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 5 से 10 घंटे विलंब से हाजीपुर पहुंचीं। इससे रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आमतौर पर हर साल सर्दी के दिनों में जब कोहरे का असर होता है, तो ट्रेनें लेट होती हैं। दिल्ली, ग्वालियर, हरियाणा, पंजाब से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें 05 से 10 घंटे की देरी से हाजीपुर पहुंच रही हैं। ट्रेन लेट होने के कारण गुरुवार को हाजीपुर प्लेटफार्म बैठकर कई घंटों तक रेल यात्रियों ने ट्रेन का इंतजार किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रेन संख्या 12566 बिहार संपर्क क्रांति अपने निर्धारित समय से 8:30 घंटा से भी अधिक देरी से पहुंची। इसी तरह ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 7 घंटा 35 मिनट लेट, ट्रेन संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटा 12 मिनट लेट, ट्रेन संख्या 12554 वैशाली सुपरफास्ट अपने निर्धारित समय से 5 घंटा 13 मिनट लेट, ट्रेन संख्या 05290 पुणे स्पेशल ट्रेन अपनी निर्धारित समय से 9 घंटा 57 मिनट लेट से चल रही है। ठंड के मौसम में ट्रेन से यात्रा करने के दौरान अगर ट्रेन हो जाए तो छोटे-छोटे बच्चे एवं बुजुर्गों को काफी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। दिल्ली से वैशाली संपर्क क्रांति ट्रेन पकड़ कर हाजीपुर पहुंचने वाले रेल यात्री रवि प्रकाश ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण तत्काल टिकट बनवाकर आ रहा हूं। हाजीपुर जंक्शन से उतरकर अपने गांव पातेपुर जाकर पिता के साथ कोर्ट में जाना है। ट्रेन लेट होने के कारण कोर्ट का काम अब लग रहा है कि आज नहीं हो पाएगा। वैशाली संपर्क क्रांति ट्रेन से ही अपने गांव आता जाता हूं, क्योंकि यह ट्रेन समय से चलती है, लेकिन ट्रेन आज काफी लेट है। जंदाहा थाना क्षेत्र के जंदाहा बाजार निवासी राहुल कुमार ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेन लेट होने के कारण माता-पिता, छोटे बच्चे काफी परेशान हैं। हाजीपुर -05-06- गुरुवार की दोपहर हाजीपुर जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते रेल यात्री।