लूट की घटना में शामिल दो अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

हाजीपुर में पुलिस ने लूट की घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, बुलेट मोटरसाइकिल और एक शर्ट बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों में सोनू कुमार और रवि सिंह शामिल हैं, जिनके खिलाफ पहले भी लूट के मामले दर्ज हैं।

लूट की घटना में शामिल दो अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

हाजीपुर। नगर संवाददाता औद्योगिक क्षेत्र थाना की पुलिस ने लूट की घटना में शामिल दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा,एक जिंदा कारतूस,घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल एवं एक शर्ट बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी नगर थाना क्षेत्र के पोखरा मोहल्ला निवासी गणेश सिंह के पुत्र सोनू कुमार एवं बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर निवासी रामलाल सिंह के पुत्र रवि सिंह बताया गया है। अपराधी रवि सिंह पर बिदुपुर थाना में पूर्व में भी लूट के मामले दर्ज है। यह जानकारी सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

घटना की जानकारी

उन्होंने बताया कि बीते 7 अप्रैल को औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजपूत कॉलोनी से एक कंप्यूटर व्यवसाय रजनीश कुमार जायसवाल के साथ दो बाइक सवार पांच अपराधियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर हार्डडिक्स, चाबी, डायरी, जमीन का कागजात, इनवॉइस बिल एवं टिफिन लूट कर फरार हो गया था। इस संबंध में औद्योगिक थाना कांड संख्या 73 26 दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर डीएसपी सुबोध कुमार, औद्योगिक थानाध्यक्ष अरविंद पासवान, एएसआई बीएन झा एवं अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया। टीम ने मानवीय आसूचना एवं सीसीटीवी फुटेज आधार पर घटना में शामिल दो अपराधियों को वैशाली जिले के अलग-अलग जगहो पर छापेमारी किया। अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों अपराधी ने इस घटना में शामिल अन्य अपराधी का नाम बताया जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम के द्वारा छापेमारी किया जा रहा है। - घनश्याम

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हाजीपुर में कितने अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है?
हाजीपुर में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।