Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsPolice Arrest Two Criminals for Extortion in Hajipur Mobile and SIM Recovered
हाजीपुर में दो दुकानदारों से रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

हाजीपुर में दो दुकानदारों से रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

संक्षेप:

दवा दुकानदार से 05 लाख और ऑटो पार्ट विक्रेता से 02 लाख मांगी थी रंगदारी गिरफ्तार अपराधी हाजीपुर के हथसारगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार एवं आजाद कुमार हैं रंगदारी मामले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल एवं...

Dec 23, 2025 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर । नगर संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात मेडिकल दुकानदार एवं ऑटो पार्ट्स दुकानदार से मोबाइल पर रंगदारी मांगने के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास से रंगदारी मामले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल एवं सिम बरामद किया है। दोनों अपराधी बीते 14 दिसंबर एवं 15 दिसंबर को फोन कर दोनों दुकानदार से रंगदारी की मांग की थी। गिरफ्तार अपराधी नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज निवासी शिवकुमार पासवान के पुत्र धर्मेंद्र कुमार एवं राम इकबाल साहनी के पुत्र आजाद कुमार बताया गया है।

पुलिस ने दोनों अपराधियों को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि बीते 14 दिसंबर को हाथसरगंज निवासी मेडिकल दुकानदार सतीश कुमार सिंह से अज्ञात अपराधियों ने मोबाइल से फोन कर 05 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की थी। वहीं अपराधियों ने कहा था कि अगर पुलिस से शिकायत करोगे तो गोलीमार देंगे। जिसके बाद मेडिकल दुकानदार ने स्थानीय थाने में अज्ञात अपराधियों एवं जिस नंबर से मोबाइल आया था। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस मामले की पुलिस जांच कर रही थी। कुछ ही घंटों बाद हाथसरगंज निवासी ऑटो पार्ट्स दुकानदार सोनू कुमार ने नगर थाने में 02 लाख की रंगदारी का प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों केस की जांच की तो पता चला कि मेडिकल दुकानदार एवं ऑटो पार्ट्स दुकानदार दोनों को एक ही नंबर से मोबाइल पर रंगदारी मांगी गई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम में नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार, अपर थानाध्यक्ष मोहन कुमार सहित अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया। टीम ने मानवीय तकनीकी सूचना के आधार पर रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम के साथ बीते सोमवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अपराधी धर्मेंद्र कुमार एवं आजाद कुमार को गिरफ्तार किया। आसानी से लाखों रुपए कमाने के चक्कर में मांगी रंगदारी पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने पुलिस को बताया कि आसानी से लाखों रुपए कमाने के चक्कर में दोनों दुकानदार से रंगदारी की मांग की थी। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अजमतुल्ला खां एवं अन्य लोग शामिल थे। एक ही नंबर से दोनों से मांगी गई थी रंगदारी अपराधियों ने बीते 14 दिसंबर एवं 15 दिसंबर को एक ही नंबर से मेडिसीन दुकानदार एवं ऑटो पार्ट्स दुकानदार से फोन कर रंगदारी की मांग की थी। अपराधियों ने दोनों दुकानदार को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम के साथ सात दिन में अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। हाजीपुर-05- मंलगवार को रंगदारी मांगने के मामले के संबंध में प्रेस वार्ता कर बताते हुए सदर वन डीएसपी सुबोध कुमार, नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार और अन्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;