पुलिस पर हमला मामले में आरोपी को भेजा जेल

पुलिस पर हमला मामले में आरोपी को भेजा जेल

संक्षेप:

पातेपुर, संवाद सूत्र।तेपुर थाना क्षेत्र के घारा 291/25 के आरोपी एवं सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। युवक की पहचान थाना...

Sep 06, 2025 03:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

पातेपुर, संवाद सूत्र। पातेपुर थाना क्षेत्र के घारा 291/25 के आरोपी एवं सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के लहलादपुर गांव निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र मनीष कुमार उर्फ बुच्ची के रूप में किया गया है। अभियुक्त के पास से एक पिस्टल जिंदा कारतूस के एक मोबाइल फोन बरामद भी किया गया है। अभियुक्त के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि अभियुक्त मनीष पातेपुर थाना में पांच विभिन्न कांडों में अभियुक्त रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

16 अगस्त 25 को पातेपुर नगर पंचायत के आम के बगीचा (राम बाग) में पुलिस पर जानलेवा हमला के मुख्य अभियुक्त छोटू के साथ थानाध्यक्ष पर हमला किया था। जिसमें थानाध्यक्ष राकेश कुमार बाल बाल बच गए थे। पुलिस के भय से अपराधी घटना के बाद भाग निकले थे। रंगदारी मांगने में सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करने आर्म्स एक्ट आदि चार मामलों में प्राथमिकी अभियुक्त है। लंबे समय से पुलिस के गिरफ्त से बाहर था। जिसको शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पातेपुर-01-शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियुक्त के बारे में जानकारी देते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार।