हत्या के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र बेलसर पुलिस ने मंगलवार को हत्या के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलसर थाना क्षेत्र के बरहटिया गांव में छापेमारी...

बेलसर पुलिस ने मंगलवार को हत्या के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलसर थाना क्षेत्र के बरहटिया गांव में छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपी उसी गांव का देवनाथ सिंह के पुत्र दीपक कुमार है। बताया जाता है कि 2025 में हुए एक हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त है। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बचता आ रहा था। लंबे समय तक फरार रहने के कारण उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
एचएचओ प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संतोष कुमार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


