सराय में चोरी के तीन अपाची बाइक के साथ चार शातिर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

सराय थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में चोरी के बाइकों की खरीद-बिक्री कर रहे चार चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सराय में चोरी के तीन अपाची बाइक के साथ चार शातिर गिरफ्तार

सराय थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित आम के बगीचा में चोरी का बाइक खरीद बिक्री कर रहे चार चोर को पुलिस ने तीन चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर श्रवण कुमार पिता जंग बहादुर पासवान फुलाढ,वैशाली, दिपक कुमार पिता मच्छु पासवान शाहमियां रोहुआ भगवानपुर, अभिषेक कुमार पिता स्व.अरुण सिंह विशुनपुरा महुआ एवं अजय कुमार पिता राज बल्लभ महतो, रामचंद्र दोहजी सराय निवासी बताया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय हाजीपुर द्वारा प्रेस विज्ञिप्ति जारी किया गया है।

पुलिस कार्रवाई

जिसमें कहा गया कि वैशाली पुलिस द्वारा जिले में गंभीर एवं वांछित श्रेणी के अपराध कर्मी की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे है। इसी क्रम में सराय पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दामोदरपुर के पास कुछ व्यक्ति चोरी के मोटर साइकिल खरीद बिक्री के लिए बैठे है। आनन-फानन में एक टीम गठित कर उक्त स्थान पर पहुंच चार चोर को तीन चोरी के अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक कुमार, अजय कुमार एवं श्रवण कुमार के विरुद्ध विभिन्न थाने में कई अपराधिक मुकदमा दर्ज है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया की गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राजेश मिश्रा

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चोरों को कहाँ गिरफ्तार किया गया?
चोरों को सराय थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित आम के बगीचा में गिरफ्तार किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।