चोरी एवं हत्या के प्रयास में 08 गिरफ्तार, दो बाइक बरामद
बिदुपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन अलग-अलग मामलों में आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें से चार अभियुक्त चोरी के बाइक के साथ पकड़े गए थे। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बारे में जानकारी सदर एसडीपीओ फर्स्ट ने दी।

हाजीपुर। नगर संवाददाता बिदुपुर थाने की पुलिस ने अलग-अलग तीन कांडों के आठ अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर बीते मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आठों अभियुक्त बिदुपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी शत्रुघन भक्त के पुत्र अमित कुमार, त्रिभुवन सिंह के पुत्र कुंदन सिंह, संजय शाह के पुत्र मिट्ठू कुमार, फुलहारा गांव निवासी सुनील कुमार के पुत्र सतीश कुमार,सुरेंद्र राय के पुत्र रितेश कुमार, बुलाकी राय के पुत्र अनिल कुमार, दाउदनगर गांव निवासी रामबालक शर्मा के पुत्र संजीत कुमार एवं कुतुबपुर गांव निवासी विमल भगत के पुत्र शैलेंद्र कुमार बताया गया है।
पुलिस ने आठों अभियुक्तों को बुधवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बिदुपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली की चोरी के बाइक के साथ चार अभियुक्त किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से निकले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी के दो बाइक के साथ चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया। हाजीपुर 06- बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना के बारे में जानकारी देते सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार विद्युत थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश व अन्य
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


