एनएच-22 सराय टोल टैक्स पर 60 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर से हाजीपुर की ओर जाने के दौरान टोल टैक्स पर डीआईयू और सराय थाना पुलिस की की संयुक्त कार्रवाई इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

एनएच-22 सराय टोल टैक्स पर 60 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

भगवानपुर। सं.सू. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शराब एवं अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विषेश अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने कार सवार दो तस्करों को 60 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विशेष अभियान का विवरण

इस संबंध में एसडीपीओ सदर-2 लालगंज गोपाल मंडल ने सराय थाना पर पीसी कर बताया कि आरक्षी अधीक्षक वैशाली के निर्देशानुसार शराब और अवैध कारोबारीयों के खिलाफ विषेश अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कार पर गांजा की बड़ी खेप मुजफ्फरपुर से हाजीपुर की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही आरक्षी अधीक्षक ने एक टीम गठित की, जिसमें डीआईयू एवं सराय थाना पुलिस को शामिल किया गया।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया

टीम ने त्वरित कार्रवाई कर टोल टैक्स पटेढा, सराय के समीप वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक कार पुलिस को देखकर रुक गई और कार से दो लोग उतकर भागने का प्रयास करने लगे जिसे टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार राजन कुमार थाना - भुतही एवं पप्पु कुमार थाना- सोनवर्षा दोनों जिला सीतामढ़ी बताए गए हैं।

गांजा का जब्त होना

पुलिस की ओर से गिरफ्तार दोनों युवकों की तलाशी ली गई, तो राजन कुमार के पास से दो मोबाइल एवं 2300 रुपए नगद एवं पप्पू कुमार के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। इसी तरह विधिवत जब कार की तलाशी ली गई तो कार से गांजा का 12 पैकेट बरामद हुआ। जिसका कुल वजन 60 किलो 83 ग्राम बताया गया। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। - घनश्याम

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने किस शहर में तस्करों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने भगवानपुर में तस्करों को गिरफ्तार किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।