पुलिस ने विभिन्न मामले में 32 लोगों को किया गिरफ्तार
हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस ने विभिन्न मामले में 32 लोगों को किया गिरफ्तार पुलिस ने विभिन्न मामले में 32 लोगों को किया गिरफ्तार पुलिस ने विभिन्न मामले में 32 लोगों को किया गिरफ्तार

हाजीपुर। नगर संवाददाता रविवार को जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 32 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया की हत्या के प्रयास में एक, चोरी के कांड में दो, वारंट में 24 एवं उत्पाद अधिनियम में 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वही 45 कुर्की का निष्पादन किया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विद्युत छापेमारी कर 09 लीटर विदेशी शराब एवं 906 लीटर देसी शराब बरामद किया है। जिले में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने वाहन चालक पर 52 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




