अपहरण समेत अन्य मामले में 18 गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर में पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर पुलिस ने 24 घंटे में 18 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें डकैती, अपहरण, हत्या का प्रयास और चोरी के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1.65 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया और दो बाइक तथा एक ट्रैक्टर जब्त किया।

अपहरण समेत अन्य मामले में 18 गिरफ्तार

हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर लगाम पुलिस ने 24 घंटे में 18 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया की डकैती कांड में 01 अपहरण कांड में 01, आर्म्स एक्ट कांड में 01, हत्या का प्रयास कांड में 03, चोरी के कांड में 01, उत्पाद अधिनियम में 04 एवं 07 वारंटी को गिरफ्तार किया। वह पुलिस ने यातायात नियम नहीं पालन करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 65 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो बाइक एवं एक ट्रैक्टर जप्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।