Hajipur News: 10 राउंड फायरिंग के आरोप में एक दर्जन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: कटहरा थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गढ़ के मंदिर परिसर में बदमाशों का जमावड़ा था। संगीता देवी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एक बदमाश को पकड़ लिया गया। लेकिन दूसरे दिन आनंद कुमार ने धमकी दी। पुलिस ने फिर से कार्रवाई की और घटना स्थल से बाइक बरामद की।

Hajipur News: 10 राउंड फायरिंग के आरोप में एक दर्जन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Hajipur News: कटहरा थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गढ़ के मंदिर परिसर में इन दिनों बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता था। जिसको लेकर विष्णुपुर गढ़ गांव निवासी अर्जुन ठाकुर की पत्नी संगीता देवी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार्रवाई करते हुए उन्में से एक बदमाश के साथ दो बाइक को बरामद कर थाना लाया गया है। बदमाश के हरकत एवं तरह तरह के धमकी को लेकर संगीता देवी ने लिखित शिकायत पत्र देते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए जांचोपरांत दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है। पुलिस ने उन बदमाशों में से एक को पकड़ लिया।

धमकीयां और दुहराई गई घटनाएं

उसके ठीक दुसरे दिन यानी 21 सितंबर 26 को विष्णुपुर गढ़ गांव निवासी राजू साह के पुत्र आनंद कुमार उर्फ मैक्सी ने मेरे दरवाजे पर आकर धमकी दिया है तुम लोगों ने मेरे दोस्तों को पकड़वा दिया है। इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। तीसरे दिन यानी 23 सितंबर 26 को संध्या 7.00 बजे में हर्वे हथियार से लैस होकर चार गाड़ी से 10 से 12 की संख्या में आया। जिसमें आनंद कुमार पिता राजू साह, रणवीर कुमार पिता योगेन्द्र साह, मुन्ना कुमार पिता राजू साह सभी विष्णुपुर गढ़ गांव निवासी हैं। बिक्रम कुमार पिता ना मालूम, अभिषेक कुमार पिता महेश राय ग्राम अब्दुलपुर रैनी, थाना सकरा,जिला मुजफ्फरपुर समेत के अलावा 8 से 9 अज्ञात लोग मेरे घर पर धावा बोलते हुए 10 राउंड फायरिंग होने की चर्चा की गयी। जिसकी सूचना पर घटना स्थल पर कटहरा पुलिस पहुंची। इस मामले कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दूबे ने बताया कि मारपीट की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने घटना स्थल पर से बांस का फट्टा बरामद कर थाना लाया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना स्थल से दो बाइक बरामद कर थाना लाया। -अशोक कुमार

सामान्य प्रश्न

✦इस घटना में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?−
पुलिस ने एक बदमाश को पकड़कर दो बाइक बरामद की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: 10 राउंड फायरिंग के आरोप में एक दर्जन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज