हाजीपुर सहित 16 प्रखंडों में दो दिवसीय सोलर मेला सह लोन मेला लगाया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की ग्रामीणो को दी गई आवश्यक जानकारी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की ग्रामीणो को दी गई आवश्यक जानकारी

हाजीपुर सहित 16 प्रखंडों में दो दिवसीय सोलर मेला सह लोन मेला लगाया गया

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की ग्रामीणो को दी गई आवश्यक जानकारी हाजीपुर। निज संवादददाता “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सोलर अधिष्ठापन में तेजी लाने हेतु जिले के विभिन्न प्रखंडों में विद्युत विभाग एवं बैंकों के संयुक्त तत्वावधान में हाजीपुर के सदर प्रखंड सहित सभी प्रखंडों में सोलर मेला एवं लोन मेला का सफल आयोजन किया गया। यह मेला जिले के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं लाभकारी सिद्ध हुआ। मेले में उपस्थित उपभोक्ताओं को योजना के तहत आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया,आवश्यक दस्तावेजों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही,बैंकों द्वारा सोलर पैनल अधिष्ठापन हेतु सरल एवं न्यूनतम कागजी प्रक्रिया के माध्यम से त्वरित ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था से भी अवगत कराया गया।

योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत लाभुको को 1.के.डब्लू तक के सोलर सिस्टम पर₹30,000 तक, 2.डब्लू तक के सिस्टम पर ₹60,000 तक, 3.के.डब्लू या उससे अधिक के सिस्टम पर₹78,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त,लाभार्थियों को प्रतिमाह लगभग 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त होने का प्रावधान है। सोलर अधिष्ठापन को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से बैंकों द्वारा मात्र 7 प्रतिशत रियायती ब्याज दर पर ₹2 लाख तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। मेले में स्थानीय वेंडरों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके द्वारा आश्वस्त किया गया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निर्धारित समयावधि में सोलर पैनल का अधिष्ठापन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, करारनामा अवधि के अंतर्गत 7 वर्षों तक निःशुल्क मरम्मत एवं रख-रखाव की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, लाभार्थियों को प्रतिमाह लगभग 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त होने का प्रावधान है। सोलर अधिष्ठापन को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से बैंकों द्वारा मात्र 7 प्रतिशत रियायती ब्याज दर पर ₹2 लाख तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।मेले में स्थानीय वेंडरों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके द्वारा आश्वस्त किया गया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निर्धारित समयावधि में सोलर पैनल का अधिष्ठापन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, करारनामा अवधि के अंतर्गत 7 वर्षों तक निःशुल्क मरम्मत एवं रख-रखाव की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।