महनार में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

Feb 27, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

महनार में होली पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि वे भाईचारे के साथ होली मनाएं। पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

महनार में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

महनार,संवाद सूत्र। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर महनार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की कि रंगों का यह पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं। बैठक के दौरान विभिन्न स्थानों पर होने वाले होलिका दहन की जानकारी ली गई। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जिन-जिन स्थानों पर होलिका दहन होगा,वहां पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। होली के दिन भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी तथा विशेष रूप से हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिसकर्मी बाइक से पूरे थाना क्षेत्र में गश्ती करेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। थाना अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि शराब या किसी भी अवैध गतिविधि से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार के विरुद्ध महनार थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसे और तेज किया गया है। लगातार शराब जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है। बैठक में सीओ पूजा राय, पुलिस पदाधिकारी अखिलेश पाठक, नगर परिषद सभापति रमेश कुमार राय, स्वच्छता पदाधिकारी, वार्ड पार्षद अशोक राय, धर्मेंद्र कुमार सिंह, शिवचंद्र पासवान, ध्रुव सिंह, जया कामरान, पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, विनोद भगत, गुल्लू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महनार-02-गुरुवार को महनार थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी व अन्य लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।