शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने को ले की गई अपील

Feb 27, 2026 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सहदेई, देसरी और चांदपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने को ले की गई अपील

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सहदेई, देसरी और चांदपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष गौतम कुमार,देसरी में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार और चांदपुरा थाना पर थानाध्यक्ष विट्टू कुमार ने किया। बैठक में प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रुप से लोगों से रंगों का त्योहार होली को आपसी भाईचारे, सौहार्द वातावरण एवं प्रेम के साथ मनाने की अपील किया गया। साथ ही बैठक में क्षेत्र में होली को लेकर विभिन्न जगहों पर होने वाले होलिका दहन की जानकारी ली गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर होलिका दहन होगा,वहां पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

होली के दिन भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी तथा विशेष हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिसकर्मी बाइक से पूरे थाना क्षेत्र में गश्ती करेंगे,ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सके। इसके अलावा सभी संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही। इस तरह का कहीं कुछ होता है तो इसकी सूचना दें। सहदेई में बैठक के दौरान जिला पार्षद उपेन्द्र कुमार राय, राजद प्रवक्ता मदन राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविन राय, लोजपा रा. के नेता चंदन यादव, समाजसेवी सुरेश सिंह, मौसम कुमार साह के अलावा अन्य मौजूद रहे और अपना अपना विचार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।