Hajipur News: महनार रोड स्टेशन पर यात्री की बिगड़ी तबीयत, पटना रेफर
Hajipur News: बुधवार को महनार रोड रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। युवक, जो विद्यापति से पटना जा रहा था, ट्रेन से उतरते ही बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने मदद की और युवक को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गई।

Hajipur News: महनार रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार की दोपहर में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। विद्यापति से पटना जा रहा युवक चलती ट्रेन से महनार रोड स्टेशन पर उतरा,लेकिन प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही चक्कर खाकर बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे होश में लाया। युवक ने अपनी पहचान समस्तीपुर जिले के मरकलीपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार (25), पिता अशोक सदा के रूप में बताई। उसने बताया कि यात्रा के दौरान अचानक तबीयत खराब होने पर वह ट्रेन से उतर गया था। सूचना मिलते ही महनार बीडीओ मुकेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस भेजी।
एंबुलेंस से उसे सीएचसी महनार लाया गया,जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.पूनम सिन्हा ने जांच कर आवश्यक उपचार किया। स्वास्थ्य प्रबंधक शिशिर कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत सामान्य हो गई,जिसके बाद उसे उसके गंतव्य पटना के लिए रवाना कर दिया गया। -कृत्यानंद सिंह


