खुरपका,मुंहपका एवं लम्पी बीमारी से के लिए पशुओं को लगाया गया टीका

Feb 10, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

राघोपुर,संवाद सूत्र। खुरपका ,मुंहपका एवं लम्पी बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए टिका खुरपका ,मुंहपका एवं लम्पी बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए टिका खुरपका ,मुंहपका एवं लम्पी बीमारी से पशुओं को बचाने...

खुरपका,मुंहपका एवं लम्पी बीमारी से के लिए पशुओं को लगाया गया टीका

राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के मलिकपुर, मोहनपुर, रुस्तमपुर, बहरामपुर,फतेहपुर, पहाड़पुर पूर्वी, पहाड़पुर पश्चिमी,चकसिंगार, जहांगीरपुर, जफराबाद, सरायपुर, वीरपुर चांदपुरा जुड़ावनपुर आदि पंचायतों में मुंह पका एवं खुरपका जैसे बीमारी से अधिकतर पशुए प्रभावित है। कई पशुओं की इस प्रकार के घातक बीमारी से मौत भी हो चुकी है। पशुओं के इस बीमारी से पशुपालक काफी परेशान एवं डरे हुए हैं। बताया जाता है कि दुधारू गाय,भैंस,बाछी, पारी बैल आदि पशुओं खुरपका, मुंहपका बीमारी से ग्रसित है। दुधारू गाय एवं भैंस की दूध भी कमता हुआ जा रहा है। जिसे पशुपालक आर्थिक रूप से कमजोर भी होता जा रहा है। पशुओं की बुखार लगाना, मुंह से लाड़ गिरना, पैर के खूर में जख्म भी हो चुका है।

पशुओं की चलने फिरने में भी कठिनाई हो रहा है। कई दिनों से चारा भी नहीं खा पाया है। मलिकपुर पंचायत के पशुपालक शारदानंद भगत, बिंदेश्वर भगत, पन्नालाल पासवान, नीतीश पासवान ,लड्डू भगत, विजय पासवान आदि लोगों ने बताया कि हम लोगों की गाय, भैंस दुधारू पशु मुंहपका, खुरपका, बीमारी से ग्रसित है। करीब एक सप्ताह से पशु चारा भी नहीं खा रहा है। सुई एवं दवा दिलवाने के बावजूद भी पशुओं की सेहत में को सुधार होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। बल्कि पशु इस प्रकार की बीमारी से कमजोर होता हुआ जा रहा है। वही राघोपुर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.आशीष रंजन ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में खुरपका ,मुंहपका एवं लम्पी बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए टीका लगवाया जा रहा है। राघोपुर-01-राघोपुर प्रखंड में खुरपका एवं मुंह पका बीमारी से ग्रसित पशु।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।