
एक दिवसीय प्रशिक्षण सह सम्मान समारोह का आयोजन
संक्षेप: पातेपुर में भाजपा कार्यालय के सामने एक दिवसीय जीविका दीदी प्रशिक्षण सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विधायक लखेंद्र पासवान द्वारा सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जीविका...
पातेपुर । संवाद सूत्र नगर पंचायत स्थित भाजपा कार्यालय के सामने सोमवार को जीविका दीदी का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को पातेपुर विधायक लखेंद्र पासवान ने अंगवस्त्र, बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके एक दिवसीय प्रशिक्षण सह सम्मान समारोह में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जीविका दीदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही पसंद करती हैं। जीविका दीदी जिस दिन से अपने हाथों में कमान संभाल लेती है। उस दिन से विकास शुरू हो जाता है। इसका मॉडल जीविका दीदी है। जीविका दीदी, आशा दीदी आदि नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही देन है।

इस मौके पर पातेपुर विधायक लखेंद्र पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार, जिलाध्यक्ष अजब लाल साह, प्राचार्य राजकिशोर राय, शिवम् कुमार पुष्कल, इंद्रजीत सिंह, शिवचंद्र राम, असगल अली, मनोज पासवान, जयप्रकाश पासवान, समेत सैकड़ों जीविका दीदी मौजूद थीं। पातेपुर - 01 - नगर पंचायत में जीविका दीदी के एक दिवसीय प्रशिक्षण सह सम्मान समारोह में सम्मानित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




